मॉर्निंग वॉक पर निकली डॉक्टर की पत्नी से सोने की चेन छिनतई
मुसाबनी | मुसाबनी हाता मुख्य पथ पर सुबह टहलने के क्रम में सुरदा निवासी डॉ दुर्गा चरण महतो की प|ी बसंती रानी महतो के गले से एक बाइक सवार सोने की चेेन छीनकर भाग गया। बसंती ने बताया- घर से लगभग 200 मीटर दूरी पर अचानक बाइक सवार सामने आकर रूका। जब तक कुछ समझ में आता, युवक चेन झपटकर मुसाबनी की ओर भाग गया। बाइक सवार अकेला था। वह हेलमेट पहना हुआ था। बाइक पर नंबर भी नहीं था।