पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakulia News Inauguration Of The Three Day Annual Festival Of Maa Tara Temple

मां तारा मंदिर के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाकुलिया पुराना बाजार स्थित मां तारा मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आज शुक्रवार से शुरू हो गया है। 13 मार्च की सुबह कलश यात्रा पक्का घाट तालाब से निकल कर मंदिर परिसर तक पहुंचेगी। जहां मां तारा का महास्नान होगा। जिसके बाद पूजा, चंडीपाठ, अन्नभोज, शाम को शिव बाबा का संध्या आरती तथा जयदेय, खेडु बाबा द्वारा हवन किया जाएगा। 14 मार्च को पूजा, दोपहर में अन्नभोज, बामदेव शिव बाबा का संध्या आरती तथा शाम को बाबा संतोष द्वारा हवन किया जाएगा। 15 मार्च को पूजा, दोपहर में महाप्रसाद वितरण, संध्या आरती, पश्चिम बंगाल के दीघा के कलाकारों द्वारा बाउल संगीत प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक बबलू साव, भूषण बारीक, हरीश सिंह, सपन पोलाई, अमर बारिक, बाटूल पाल, रामेश्वर बारिक, मलय रूहिदास आदि जुटे हैं।

सपन पोलाई, अमर बारिक, बाटूल पाल, रामेश्वर बारिक, मलय रूहिदास आदि जुटे हैं।


चाकुलिया : मां तारा मंदिर ।
खबरें और भी हैं...