पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Junior Engineer Of Irrigation Department Inspects Madadang Dam

सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता ने किया मादाडांग डैम का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुसाबनी | लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार ने गुरूवार को मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत पारुलिया, धोबनी व कुईलीसुता पंचायत के प्रस्तावित मादाडांग भरू झरना डैम का निरीक्षण किया। बता दें कि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने यह मामला विधानसभा में उठाया था। विधानसभा में उठे वाले सवाल के जवाब तैयार करने के लिए स्थल का निरीक्षण कर सचिवालय को जबाव समार्पित कर विधानसभा भेजने की तैयारी के तहत यहां पहुंचे थे। इस स्थल निरीक्षण में मुख्य रूप से झामुमो केंद्रीय सदस्य कान्हू समांत,वरिष्ठ नेता संजीवन पातर, कोषाध्यक्ष साधु हेम्ब्रम, चंचल परीक्षा, नौशाद अंसारी आदि शामिल थे।


प्रस्तावित डैम का निरीक्षण करते कनीय अभियंता व झामुमो नेता।
खबरें और भी हैं...