- Hindi News
- National
- Ghatsila News Kashida Railway Crossing Not Open Even Five Hours A Day Passers By
दिनभर में पांच घंटे भी नहीं खुला रहता काशिदा रेलवे क्रॉसिंग, राहगीर परेशान
दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा ट्रैफिक बढ़ाने से काशिदा रेलवे क्रॉसिंग दिनभर में केवल 4-5 घंटे ही खुला रहता है। अधिकांश समय रेल क्रॉसिंग बंद रहने से घाटशिला अाैर काशिदा के लोग इसके खुलने के लिए इंतजार करते हुए रेल विभाग काे काेसते रहते है।
एक बार गेट बंद हाेने पर करीब 45 मिनट के बाद ही खुल पाता है। इस दौरान क्रॉसिंग के दाेनाें अाैर सैकड़ाें वाहनों की कतार लग जाती है। जाम में फंसे वाहनाें के ट्रैक पार कर पुन: ट्रेन गुजरने के लिए क्रॉसिंग गेट बंद करना केबिन मैन के लिए परेशानी का सबब बना रहता है। इस स्थिति में कोई बड़ी दुर्घटना होने की शंका रहती है।
दरअसल, घाटशिला शहरी क्षेत्र की मुख्य घनी अाबादी अाैर उत्तरी छाेर पर काशिदा अाैर दामपाड़ा जैसे क्षेत्र से राेज विभिन्न कार्याे के लिए लाेग आना-जाना करते हैं। दिन भर में कई बार काशिदा रेलवे क्रॉसिंग पार करने के कारण वे जाम में फंसते है। बच्चाें काे स्कूल छाेड़ने, ड्यूटी तथा बाजार अाने-जाने के लिए लाेग रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम से छुटकारे के विकल्प की तलाश में हैं। आपात स्थिति में लोगों को 5 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर फूलडूंगरी हाेते हुए गाेपालपुर अाेवरब्रिज से घाटशिला या काशिदा आना-जाना करना पड़ता है।
इधर...जीएम ने कहा था, 10 मिनट से ज्यादा काेई क्रॉसिंग बंद नहीं रहेगा
काशिदा रेलवे क्रॉसिंग मुद्दे पर शनिवार को घाटशिला में कांग्रेसियों ने तापस चटर्जी अाैर प्रणव मुखर्जी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। क्रॉसिंग से परेशान हाेने वाले लाेगाें से रेलवे बाेर्ड के अध्यक्ष काे भेजे जाने वाले मांग पत्र पर हस्ताक्षर लिया। कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी ने बताया- पिछले दिनों घाटशिला रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में दपू रेलवे के जीएम ने कहा था- किसी भी रेलवे क्रॉसिंग काे 10 मिनट से ज्यादा बंद नहीं रखा जाएगा। लेकिन काशिदा रेलवे क्रॉसिंग 45 मिनट तक बंद रखा जाता है। इस ट्रैक पर दाेनाें अाेर से जब तक 3-4 ट्रेन नहीं गुजरती, रेलवे क्रॉसिंग बंद रहता है। इससे क्रॉसिंग पार करने के लिए इंतजार करने वाले लाेगाें के सब्र का बांध जवाब देने लगता है। लाेगाें की परेशानी का ख्याल रखते हुए काशिदा में रेल विभाग काे जल्द से जल्द अाेवरब्रिज या अंडर पास का निर्माण किया जाना चाहिए। मौके पर नीलू दत्ता, चंचल सरकार, उत्तम सिन्हा, शेख फारूख, नरेश महाकुड़, किंकर दास, नवीन साव, बबलू नायक, अर्जुन सिंह आदि थे।
सुरक्षा की लिहाज से लगाया अवरोधक लेकिन अब बढ़ गई लोगों की समस्या
रेलवे बाेर्ड अध्यक्ष काे भेजा जाएगा मांग पत्र: कांग्रेस
काशिदा रेलवे क्रांसिंग बंद रहने से फंसे लाेग।
घाटशिला-काशिदा रेलवे क्रांसिंग में हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी।