- Hindi News
- National
- Galudih News Lightning Cut Off Two Months Ago Elderly Woman Scorched From Dhibri Died
दो महीने पहले बिजली कट गई, ढिबरी से बुजुर्ग महिला झुलसी, मौत
धालभूमगढ़ | चुकरीपाड़ा पंचायत के पोडियाशाेल गांव निवासी भुवन महताे(80) का 8 मार्च की देर रात को आग लगने से मृत्यु हाे गई। जानकारी के अनुसार भुवन महतो के घर का बिजली कनेक्शन बिजली बिल बकाया होने के कारण लगभग 2 महीना पहले बिजली विभाग की ओर से काट दिया गया था। रात को बिना लाइट का सोने में दिक्कत होती थी। 8 मार्च की रात भी हर दिन की तरह वह घर में ढिबरी जलाकर सो रही थी। डिबरी खटिया के सामने रखी हुई थी। किसी तरह ढिबरी से बिछावन में आग लग गई। इससे भुवन के शरीर में भी आग लग गई। जब शरीर पर आग लगी है उस दौरान उसका नींद टूटी। नींद टूटने के साथ ही वह दरवाजा खोलकर चिल्लाना शुरू किया, तब घर में अन्य परिजनों की नींद टूटने के बाद देखा वृद्धा के शरीर पर पूरी तरह आग का लपेटा उठ रहा है। पोता शंभू महतो ने आग बुझा कर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ में प्राथमिक इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया। एमजीएम में 9 मार्च को महिला की मृत्यु हाे गई।