- Hindi News
- National
- Ghatsila News Load Shedding Will Be 18 Hours Daily In Ghatshila Dumariya And Musabani Inverter Failed On The First Day
घाटशिला, डुमरिया और मुसाबनी में रोज 18 घंटे होगी लोड शेडिंग; पहले ही दिन इनवर्टर फेल
राज्य में सरकार बदलने के बाद बिजली उपभोक्ताओं के बुरे दिन अानेे लगे हैं। डीवीसी (दामोदर घाटी निगम) के कमांड एरिया के अंतर्गत घाटशिला और अासपास के करीब 2 लाख उपभोक्ता बिना बिजली के छटपटा रहे हैं।
डीवीसी ने गुरुवार से रोजाना 18 घंटे बिजली कटौती की घोषणा कर दी है। हर 6 घंटे पर दो घंटे ही बिजली आपूर्ति होगी। कब-कब बिजली आपूर्ति होगी इसकी समय सीमा भी तय कर दी है। गुरुवार को शहर में 24 में 18 घंटे तक डीवीसी ने बिजली कटौती की। इसके बाद बिजली आपूर्ति के समय अांधी-तूफान के कारण निगम ने 2 घंटे अौर बिजली कटौती कर दी। अांधी-तूफान के बाद अाई खराबी दूर करने में दो घंटे और लग गए। ऐसे में 24 घंटे में केवल दो घंटे ही बिजली आपूर्ति हो सकी। घाटशिला अनुमंडल के दो इलाकों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की अलग-अलग नीति है। इस दोहरी नीति का दंश घाटशिला, मुसाबनी तथा डुमरिया के उपभोक्ताओं को झेलना पड़ रहा है। इन तीन इलाकों में जेबीवीएनएल द्वारा डीवीसी से बिजली लेकर आपूर्ति की जाती है। जेबीवीएनएल द्वारा करीब 5 हजार करोड़ रुपए बकाया होने के बाद यह समस्या उत्पन्न हुई है। दूसरी अोर यूसील और एचसीएल को डीवीसी की ओर से फूल लोड बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बिजली पर अाधारित उद्योग ठप, बेरोजगारी बढ़ी
डीवीसी की लोड शेडिंग से घाटशिला, मुसाबनी और डुमरिया में बिजली पर अाधारित उद्योग पूरी तरह ठप हो गए हैं। ग्रिल, फोटो काॅपी, पैथोलाॅजी, डेंटल क्लीनिक, मोटर मरम्मत सहित बिजली पर अाधारित व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गए हैं। कुछ लोग जेनरेटर के सहारा ले रहे हैं। लेकिन दिनरात जेनरेटर की अावाज तथा धुएंं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोबाइल फोन और इनवर्टर भी चार्ज नहीं होे पा रहे हैं।
स्थानीय स्तर से मामले में कुछ नहीं कर सकते
डीवीसी की अोर से गुरुवार से 18 घंटे तक बिजली कटौती की सूचना दी गई है। यह ऊपरी स्तर का मामला है। इस मामले में स्थानीय स्तर से कुछ नहीं कर सकते हैं। - अनिल तिग्गा, एसडीअो, जेबीवीएनएल घाटशिला
विद्युत विभाग का 4559 करोड़ रुपए बकाया
झारखंड के विद्युत विभाग का 4,559 करोड़ रुपया का बकाया है। जिस कारण बिजली आपूर्ति में कटौती करने का उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया है। -शशिकांत, एसडीओ, डीवीसी मुसाबनी
बहरागोड़ा-चाकुलिया में सामान्य बिजली आपूर्ति
चाकुलिया तथा बहरागोड़ा को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा बिजली आपूर्ति होती है। घाटशिला-मुसाबनी में डीवीसी से बिजली आपूर्ति होती है। इससे समस्या है। एसएन महतो, एसडीओ, चाकुलिया
व्यवस्था में सुधार के लिए दिया 24 घंटा का अल्टीमेेेटम
बिजली कटौती की घोषणा के बाद जगदीश भकत ने नेतृत्व में झामुमो समर्थकों ने घाटशिला स्थित जेबीवीएनएल ऑफिस में प्रदर्शन किया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीअो (बिजली) अनिल तिग्गा से मुलाकात की। एसडीअो ने बताया- डीवीसी का जेबीवीएनएल पर बिजली बिल बकाया है। इसकी वसूली के लिए दबाव बनाने को लेकर बिजली कटौती की जा रही है। यह ऊपर का मामला है। इसमें वे कुछ नहीं कर सकते हैं। पहले बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई थी। इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इधर, झामुमो मुसाबनी प्रखंड समिति ने डीवीसी कार्यालय में प्रदर्शन कर विभाग को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। झामुमो नेता कान्हू सामंत ने डीवीसी के एसडीओ शशिकांत से दूरभाष पर बात कर बिजली आपूर्ति में हो रही कटौती को बंद या कम करने को कहा।
आंधी-पानी के कारण पहले दिन केवल दो घंटे ही मिली बिजली
लोड शेडिंग का समय
बहरागोड़ा व चाकुलिया में मिल रही पर्याप्त बिजली
{सुबह 7.10 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक
{दोपहर 3.10 बजे से रात 9.10 बजे तक
{रात 11.10 बजे से सुबह 5.10 बजे तक
घाटशिला में जेबीवीएनएल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते झामुमाे कार्यकर्ता।
मुसाबनी में डीवीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते झामुमो कार्यकर्ता।
झामुमो ने किया प्रदर्शन