साइकिल से गिरकर युवक घायल, रेफर
चाकुलिया| चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर भातकुंडा के समीप शुक्रवार शाम साइकिल से गिरकर भातकुंडा निवासी 28 वर्षीय हाजरा मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉ राजेश कुमार ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए झाड़ग्राम अस्पताल रेफर कर दिया। हाजरा मुर्मू अपनी साइकिल से काम के सिलसिले में मलखाम गया था। लौटते वक्त भातकुंडा के समीप साइकिल अनियंत्रित हो जाने के कारण अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इससे वह घायल हो गया।