- Hindi News
- National
- Galudih News Manushmudiya Samar Kumar Became The Chairman Of The Temple Committee
मानुषमुडिय़ा : समर कुमार बने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
बहरागाेड़ा | गुरूवार काे बहरागोड़ा प्रखंड के बड़शाेल थाना अंतर्गत मानुषमुडिय़ा में सार्वजनिक श्रीश्री चैत्र राम नवमी पूजा 2 अप्रैल को मनाने काे लेकर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष रामनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से चर्चा की गई कि 2 अप्रैल गुरूवार को सुबह 10 बजे पूजा अर्चना एवं 3 अप्रैल शुक्रवार की दोपहर 3 बजे से झंडा जुलूस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पूजा कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष समर कुमार सिंह, सचिव पिकू दास, कोषाध्यक्ष गोविंद माहिती, कार्यकारिणी सदस्य सव्यसाची दास, शक्ति मंडल, गुरु प्रसाद दास, रवि शंकर महापात्र, कमल कांत सिंह, शुभजीत बेरा, राजकुमार साहू, अमर कुमार सिंह, प्रवीर जाना, एवं कई सारे सदस्य उपस्थित थे।