विधायक ने बीमारी से ग्रसित पीड़ित की मदद की
चाकुलिया | चाकुलिया प्रखंड स्थित रुपुषकुंडी निवासी अरुण नायक पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। विधायक समीर माेहंती को इसकी जानकारी मिली। रविवार को विधायक समीर माेहंती रूपुषकुंडी पहुंचकर बीमार अरुण नायक का हाल जाना। इस दौरान विधायक ने पैसे देकर अरूण की आर्थिक मदद की। और दूरभाष पर बात कर सिविल सर्जन से उचित इलाज का आदेश दिया।