- Hindi News
- National
- Ghatsila News Musabani Highway Going To Surda Mines Landed On Road Overturned
मुसाबनी : सुरदा माइंस जा रहा हाइवा सड़क से उतरा, पलटा
मुसाबनी | मुसाबनी हाता मुख्य पथ पर गुरुवार सुबह एचसीएल कंस्ट्रेटर प्लांट से टेलिंग लेकर सुरदा थ्री सॉफ्ट जा रहा हाइवा (जेएच05जे 6963) अनियंत्रित होकर सुरदा में सड़क से उतरकर पलट गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ । लोगों ने बताया कि हाइवा पलटते ही ड्राइवर और खलासी बाहर निकल गए। सूचना मिलने पर मुसाबनी थाना से एएसआई राम विनय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि हाइवा के मालिक मसांग टुडू हैं। थाना प्रभारी संजीव कुमार झा ने बताया कि हाइवा का टायर बिल्कुल प्लेन हो गया था। बारिश के कारण गीली सड़क से फिसलकर पलट गया। इस मामले में जो भी उचित कार्यवाही होगी की जाएगी।