नप सफाई कर्मी हड़ताल पर, कचरा उठाव बंद
विराेध प्रदर्शन करते सफाई कर्मी।
चाकुलिया | चाकुलिया नगर पंचायत के सफाई कर्मी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण क्षेत्र में कचरा उठाव ठप हो गया। कर्मचारियों ने कहा वे पायनियर कंपनी के अंतर्गत चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई का काम करते हैं। कंपनी द्वारा 3 साल से समय पर मानदेय नहीं दिया जाता। पीएफ और ईएसआई की सुविधा भी नहीं दी गई है। जबकि पीएफ के लिए खाते से प्रतिमाह कटौती की जा रही है। कई बार शिकायत करने पर कंपनी द्वारा सिर्फ आश्वासन मिला। जब तक उनका पीएफ ईएसआई शुरू नहीं कर दिया जाता तब तक वे काम पर नहीं आएंगे। हड़ताल में चालक चंदन महतो, सिकांत सरदार, सपन महतो, राजा कार्तिक एवं सफाई कर्मी सलाई मांडी, सामू मुर्मू आदि शामिल हैं।