पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीवीसी कमांड एरिया में अब 18 नहीं,12 घंटे लोड शेडिंग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने कमांड एरिया घाटशिला सहित मुसाबनी और डुमरिया प्रखंड में बिजली कटौती में थोड़ी रियायत दी है। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) की अोर से बकाए रकम का कुछ अंश भुगतान किए जाने के बाद डीवीसी ने यह कदम उठाया है।

शनिवार से डीवीसी ने बिजली कटाैती का नया टाइम टेबल जारी किया। अब 18 घंटे के बजाय 12 घंटे लोड शेडिंग की घोषणा की गई है। शनिवार से डीवीसी द्वारा बिजली कटाैती के समय में बदलाव किए जाने की सूचना जेबीवीएनएल घाटशिला के कार्यपालक अभियंता (ईई) गाैरव कुमार काे दी गई।

9 मार्च से हो रही थीे कटौती

9 मार्च से जारी 18 घंटे की लोड शेडिंग के अलावा लोकल फॉल्ट के कारण बिजली गुल रहने से लाेगाें काे काफी परेशानी हुई। शनिवार को लोड शेडिंग में कमी किए जाने के बाद भी लाेगाें काे कुछ दिनाें तक परेशानी हाेने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, शनिवार को लोड शेडिंग में कमी होने के बाद लाेगाें ने कुछ हद तक राहत मिली। घाटशिला और आसपास के क्षेत्रों में एक समय जलापूर्ति की गई।

अनुुमंडल में दाे दिन बाद हुई एक बार जलापूर्ति

लोडशेडिंग का नया टाइम टेबल

{सुबह 6.30 बजे से 9.30 बजे

{दाेपहर 12.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे,

{शाम 6.30 बजे से रात 9.30 बजे,

{रात 12.30 बजे से सुबह 3.30 बजे

उपभोक्ताअों में बढ़ता जा रहा उबाल

डीवीसी की अोर से बिजली कटौती के कारण उपभोक्ताओं में उबाल बढ़ता जा रहा है। यही हाल रहा तो अब उपभोक्ता किसी भी समय सड़क पर उतर सकते हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बकाए की लड़ाई डीवीसी तथा जेबीवीएनएल के बीच है, लेकिन खामियाजा उपभोक्ता झेल रहे हैं। घाटशिला, मुसाबनी तथा डुमरिया के तीन इलाके में बिजली कटौती की जा रही है। चाकुलिया तथा बहरागोड़ा में बिजली नियमित रूप से मिल रही है। जहां जेबीवीएनएल की ग्रिड से बिजली आपूर्ति हो रही है वहां उपभोक्ताओं को ठीक बिजली मिल रही है। डीवीसी कमांड एरिया में बिजली संकट है।

शहरी इलाके में एक अोर बिजली मिल रही है और दूसरी अोर लोग अंधकार में है। दोनों ही क्षेत्र के लोग बिजली का नियमित भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में बिजली संकट झेलना समझ से परे हैं। कीताडीह सब स्टेशन से घाटशिला शहरी इलाके के कुछ अंश को बिजली दी जा रही है, जबकि मुख्य बाजार में बिजली गुल है। मुसाबनी सब स्टेशन से जिन इलाके में सप्लाई होती है, वहां बिजली नहीं मिल रही है।
लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, उपभोक्ता

बिजली कटौती में कमी

डीवीसी ने बिजली कटौती में कमी की है। अब उपभोक्ताओं को 12 घंटे तक बिजली मिल पाएगी। हालांकि अभी तक बिजली संकट पूरी तरह टला नहीं है। उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता जारी है। गौरव कुमार, ईई, जेबीवीएनएल, घाटशिला।
खबरें और भी हैं...