पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

घाटशिला में सैलानियों की संख्या में 20% तक घटी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को चाकुलिया सीएचसी में 180 मरीजों का इलाज


कोरोना वायरस के कारण घाटशिला अनुमंडल में पर्यटन पर प्रभाव पड़ने लगा है। इसका असर शहर के होटल व्यवसाय पर भी नजर आने लगा है। देश में लगातार बढ़ रहे मामलों के कारण घाटशिला आने वाले सैलानियों की संख्या में 20 फीसदी तक गिरावट देखी जा रही है। यहां खासकर प. बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक अाते हैं। कोरोना वायरस के कारण इनकी संख्या में गिरावट अाई है।

इधर स्वास्थ्य विभाग ने सभी होटल संचालकों को एडवाइजरी के साथ सूचना जारी की है। इसमें होटल संचालकों को निर्देश दिया गया है कि अगर होटल में ठहरने के लिए कोई विदेशी मेहमान आता है तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया जाए। स्वास्थ्य जांच के बाद ही उसे होटल में ठहरने दिया जाए।

सीएचसी में मास्क लगाकर की जा रही मरीजों की जांच


सिविल सर्जन के आदेशानुसार वायरस इंफेक्शन से बचने के लिए अस्पतालों में डॉक्टर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मास्क लगाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इधर, कुछ दिनों से मौसम के बदलाव के कारण सर्दी खांसी के मरीज भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। चाकुलिया सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को चाकुलिया सीएचसी में 180 मरीज जांच के लिए पहुंचे। इनमें 60 फीसदी सर्दी-खांसी और वायरल से पीड़ित थे।

कोरोना वायरस के साथ मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की लाइन लगी रहती है। दवा लेने के लिए मरीजों व परिजनों की कतारें देखी जा सकती हंै।

कोरोन से डरने की जरूरत नहीं

कोरोना वायरस चाकुलिया प्रखंड में नहीं है। लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है। फिलहाल अभी तक जांच में किसी प्रकार के कोरोना वायरस का लक्षण नहीं मिला है। हालांकि मौसमी वायरल से लोग बचें। तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉ रंजीत मुर्मू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चाकुलिया सीएचसी
खबरें और भी हैं...