पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakulia News On The First Day Women Took Out The Kalash Yatra Priests From Kamakhya Did Chandi Recitation

पहले दिन महिलाअाें ने निकाली कलश यात्रा कामाख्या से आए पुजारियों ने किया चंडी पाठ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मां तारा मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महाेत्सव का शुभारंभ

चाकुलिया | भव्य कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को चाकुलिया पुराना बाजार स्थित मां तारा मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस महोत्सव को लेकर मंदिर की भव्य सजावट की गई है। आकर्षण विद्युत बल्ब व पुष्प सज्जा से मंदिर की शोभा और भी बढ़ गई है। महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। पक्का घाट तालाब से निकली कलश यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए मां ताराधाम पहुंची। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं एवं कुंवारी कन्या माथे पर कलश लिए कतारबद्ध होकर शामिल थी। इस दौरान मां तारा की झांकी भी निकाली गई थी। कलश में भरकर लाए गए जल से मां तारा की प्रतिमा का महास्नान कराया गया।

इसके बाद बनारस से जयेश बाबा, कामाख्या से चाकुलिया पहुंचे पुजारी खेडु चटर्जी और संतोष बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। पूजा के उपरांत हवन तथा प्रसाद का वितरण का कार्यक्रम हुआ। मंदिर परिसर में संध्या आरती की विशेष व्यवस्था की गई थी। इसमें काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कामाख्या से आए पुजारियों ने मंदिर परिसर में चंडी पाठ किया। 14 मार्च को पूजा, दोपहर में अन्नभोज, बामदेव शिव बाबा का संध्या आरती तथा शाम को बाबा संतोष द्वारा हवन किया जाएगा।

महिलाअाें द्वारा कलश यात्रा निकाल मां तारा मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महाेत्सव का हुअा शुभारंभ |
खबरें और भी हैं...