- Hindi News
- National
- Syamsundarpur News One Day Conference Of Uranium Mazdoor Union Held In Narva Pahar
यूरेनियम मजदूर संघ का नरवा पहाड़ में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित
जादूगोड़ा | यूसील के श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का नरवा पहाड़ में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद, अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ प्रभारी देवेन्द्र पाण्डेय, राजेन्द्र मिश्रा ( महामंत्री), हरिमोहन चाईंप ( फेडरेशन ,अध्यक्ष), हरेश्वर सिंह ( प्रदेश उपाध्यक्ष), राजकुमार सिंह ( कोल्हान प्रभारी ), रंजय कुमार ( प्रदेश मंत्री वी एमएस), अभिमन्यु सिंह पूर्वी सिंहभूम जिलामंत्री), प्रमोद कुंदा( राजस्थान) ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्धाटन किया। मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद ने कहा कि यूसील ट्रेड यूनियन का चुनाव कराये व चुने हुए यूनियन से वार्ता करें। तभी जाकर ट्रेड यूनियन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 17-19 अप्रैल तक हैदराबाद में भारतीय मजदूर संघ की राष्ट्रीय अधिवेशन बुलायी गयी है, जिसमें राष्ट्रीय मुद्दों पर मजदूर हित में चर्चा की जाएगी। इसके पूर्व इस सम्मेलन मेंं यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री चंद्रशेखर पंडित ने यूनियन की उपलब्धियों , सालभर का क्रिया -कलाप, लेखा-जोखा, आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मुरली मनोहर राव के अलावे कमिटि के सदस्य व पदाधिकारी माैजूद थे।