बड़ापहाड़ में जमीन चिन्हित किए जाने का विराेध
घाटशिला | उल्दा पंचायत अंतर्गत बड़ापहाड़ के ग्रामीणों ने पूर्व पार्षद राजू कर्मकार के नेतृत्व में शुक्रवार को एसडीअाे कार्यालय पहुंच घाटशिला सीअाे रिंकू कुमार से मुलाकात की। राजू कर्मकार ने सीअाे काे बताया कि 1964 के पहले से बड़ापहाड़ में 42 परिवार के लाेग खेती कर जीवन यापन करते अा रहे है। इन लोगो को वन विभाग से जमीन की बंदाेबस्ती भी प्राप्त थी। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बनाने के समय खेती की जगह छोड़ दी गई थी। लेकिन अब केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किए जाने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। माैके पर हरेराम गुप्ता,मुनीष गुप्ता, शिवजी साहू, मदन साहू, तपन गोप समेत अन्य शामिल थे।