आसनबनी-कोवाली में धान अधिप्राप्ति केंद्र
जादूगोड़ा | पोटका प्रखंड में धान प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 60 हजार क्विंटल को पूरा करने को लेकर जादूगोड़ा स्थित आसनबनी लैंपस कार्यालय में शनिवार को धान प्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन किया गया। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया आसनबनी के अलावे कोवाली में भी धान अधिप्राप्ति केन्द्र खोला गया है। यहां धान अधिप्राप्ति को लेकर 31 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। पहले पोटका में ही धान प्राप्ति केंद्र खोला गया था। इस वजह से धान प्राप्ति के लक्ष्य से कोसों दूर था। मौके पर पोटका प्रमुख सुकुरमुनी टुडू, लैम्पस सचिव चुनका मुर्मू, खेलाराम मुर्मू, वनमाली महतो अादि उपस्थित थे।