पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अभिभावकों काे मद्यपान केे नुकसान के बारे में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गालूडीह | गुरूवार काे उल्दा स्थित न्यू विजडम एकेडमी में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों के बीच घरेलू हिंसा व मद्यपान से हाेने वाले नुकसान काे लेकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्कूल के अभिभावकों काे जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार से घरेलू हिंसा व मद्यपान बच्चों के भविष्य काे प्रभावित कर गलत दिशा में ले जाने का काम करता है। अभिभावकों काे पावर प्वांइट प्रजेंटेशन के माध्यम से जागरूक करने के साथ ये भी जानकारी देते हुए बताया गया कि किस प्रकार बच्चों काे घर पर पढ़ाना चाहिए।
खबरें और भी हैं...