पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Participation Of Women Occupies An Important Place In Society Geswami

समाज में एक अहम स्थान रखती है महिलाओं की भागीदारी : गाेस्वामी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बहरागाेड़ा | रविवार काे जिला परिषद डाकबंगला परिसर में आशीर्वाद संस्था की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला सशक्तिकरण को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा आशीर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित थे। डॉ गोस्वामी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज में एक अहम स्थान रखती है। महिलाओं की सशक्तीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिलाओं के सशक्त होने से ही समाज मजबूत होगा। बहरागोड़ा में अब तक 97 बेटियों की शादी बहरागोड़ा के आम जनता के सहयोग से हुई है। मौके पर देवाशीष दास, देबू दे, गजेंद्र सिंह, बापी दे आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अन्य।
खबरें और भी हैं...