- Hindi News
- National
- Syamsundarpur News Peeple Branch Breaks And Hangs On Wire Accident Postponed
पीपल की टहनी टूटकर तार पर लटकी, दुर्घटना टली
घाटशिला | काशिदा रेलवे क्रॉसिंग चाैक पर शुक्रवार शाम काे एक बड़ी घटना घटने से टल गयी। हुअा यूं कि पुराने अनुमंडल अस्पताल परिसर पर स्थित पीपल पेड़ का सूखा हुअा माेटा टहनी अचानक टूट कर गिरने के क्रम में बिजली तार पर फंसने से सड़क से गुजर रहे लाेगाें की जान बच गयी। अगर पेड़ की सूखी टहनी सीधे सड़क पर जा गिरती ताे बड़ी घटना घट सकती थी। तार पर टहनी फंसने से उसके कभी भी सड़क पर गिरने से पुन: दुर्घटना की अाशंका बनी हुई है।