- Hindi News
- National
- Dumaria News People Will Get Benefit Of Schemes Without Running Without Running Dc
बिना भाग दौड़ किए योजनाओं का मिलेगा लाभ, लोग दें अावेदन: डीसी
घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को सरकार अापकेे द्वार का अायोजन कर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनका अावेदन स्वीकार किया। इस दौरान कुछ मामलों का अाॅन द स्पाॅट समाधान किया गया। डीसी रविशंकर शुक्ला डुमरिया के खड़िदा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।
डीसी ने कहा- आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ बिना भाग-दौड़ किए मिले, यही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। इस दौरान डीसी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर संबंधित को ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्यत: राशन, पेंशन एवं आवास से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। श्रम विभाग द्वारा 15 मजदूरों का निबंधन कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 127 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवा उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर बीडीअाे सह सीअाे मुरली यादव, प्रखंड स्तरीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जेई, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी आदि उपस्थित थे।
अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादी, पीएम आवास के लिए सबसे ज्यादा 220 आए आवेदन, मिला आश्वासन
डीसी ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए
कितने आवेदन मिले
बहरागाेड़ा : लाभुकाें काे स्वीकृति पत्र देते बीडीअाे व सीअाे।
चाकुलिया | के बर्डीकानपुर पंचायत भवन में बुधवार को बीडीओ लेखराज नाग की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सीओ अरविंद कुमार ओझा व जिप सदस्य जगन्नाथ महतो उपस्थित थे। इस दौरान पीएम आवास योजना के तहत 18 दावा आपत्ति आवेदन प्राप्त किया गया। पेंशन योजना के तहत 10 आवेदन प्राप्त किया गया। आपूर्ति विभाग से 24 राशन कार्ड नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। मनरेगा विभाग से नया जॉबकार्ड नाम जोड़ने हेतु 1 आवेदन प्राप्त किया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग से 51 मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से 14 नया चापाकल लगाने मरम्मती संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया।
घाटशिला | प्रखंड के काशिदा पंचायत में बुधवार काे बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ी। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं काे सूचीगत कराते हुए निदान की मांग की। एडीएम नंदकिशोर लाल, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू,अंचलाधिकारी रिंकू कुमार,मुखिया पोल्टू सरदार, पंचायत सेवक काैशिक कुमार दे, पशु चिकित्सक शंकर सिंह समेत प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी जनता के समस्याओं के निदान के मुस्तैद रहे।
बहरागोड़ा |प्रखंड के पाटपुर पंचायत में सभी विभाग के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। इसमें मनरेगा से 01 नया जॉब कार्ड नवीनीकरण किया गया। पेंशन हेतु 14 आवेदन प्राप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग में 11 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया। पशुपालन विभाग में 14 किसानों को पशु दवा निःशुल्क वितरण किया गया। आधार कार्ड हेतु 04 नाम सुधार एवं नया आधार कार्ड हेतु आवेदन, विद्युत विभाग में मीटर खराब हेतु 01 आवेदन प्राप्त हुआ। पीएम आवास हेतु 06 आवेदन प्राप्त हुआ एवं 04 लाभुक को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। जन्म/मृत्यु हेतु 06 आवेदन प्राप्त हुआ। मौके पर बीडीअाे राजेश कुमार साहू, सीअाे हीरा कुमार, मुखिया तरुण कुमार राणा, अंचल निरीक्षक हराधन मदीना, सहायक विद्युत अभियंता धालभूमगढ़ विजय कुमार घोष आदि उपस्थित थे।
चाकुलिया : पेंशन का लाभ लेने के लिए 10 अावेदन आए
घाटशिला : बारिश के बाद भी आए ग्रामीण
बहरागोड़ा : प्रधानमंत्री अावास के लिए छह अावेदन आए
चाकुलिया : जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते पदाधिकारी।
काशिदा में सरकार अापके द्वार कार्यक्रम में शामिल लाेग।
विभाग आवेदन आए
आपूर्ति 39
पीएचईडी 08
पेंशन 63
अंचल कार्यालय 19
कृषि 22
बैंक 10
पशुपालन 37
पीएम आवास 220
बिजली समस्या 04
डुमरिया : बच्चें का मुंह जुट्ठी कराते डीसी रविशंकर।