पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नुवाग्राम में दो अवैध शराब भट्‌ठी काे पुलिस ने किया ध्वस्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धालभूमगढ़ | धालभूमगढ़ थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में रविवार को मौदासाेली पंचायत के नुवाग्राम गांव में छापेमारी अभियान चलाकर दो देशी शराब की अवैध भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान लगभग 2 क्विंटल महुआ का जावा व बर्तन को पुलिस ने नष्ट कर दिया। वहीं इस दौरान लगभग 80 लीटर शराब भी मिली थी जिसे पुलिस ने जमीन पर बहा दिया। इस मौके पर थाना प्रभारी संतन तिवारी ने कहा कि होली पर्व को लेकर अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...