समस्याओं का पंचायत में ही हो निपटारा: बीडीओ
मुसाबनी : जिप सदस्य बुद्देश्वर मुर्मू जॉब कार्ड देते।
मुसाबनी | मुसाबनी प्रखंड के दक्षिणी बादिया पंचायत भवन में बीडीओ सह सीओ अजय कुमार रजक के नेतृत्व में ग्रामीणों की समस्याओं व आवेदनों को भी संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा एकत्रित किया गया। शिविर में 233 आवदेन आए। इनमें 137 का निष्पादन किया गया। मौके पर जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू, मुखिया दुलारी मुर्मू, पंचायत सचिव रामदास सोरेन रोजगार सेवक,स्वयं सेवक, पशुपालन विभाग के कर्मचारी,आँगनबाड़ी सेविका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।