सर्व शिक्षा अभियान के तहत की जनसुनवाई
धालभूमगढ़ | शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र धालभूमगढ़ में सर्व शिक्षा अभियान तथा एमडीएम का प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण की जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार, एपीओ अखिलेश कुमार, बिंदु झा, जिला परिषद सदस्य आरती सामड उपस्थित थी। जनसुनवाई में ज्यूरी सदस्य प्रखंड विकास पदाधिकारी ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अकुल चंद्र मान्ना आदि मौजूद थे।