- Hindi News
- National
- Ghatsila News Raj Bhavan Will Decide The Date Of The Fifth Convocation After Seeing The Impact Of The Kareena Virus
काेराेना वायरस का असर देख राजभवन तय करेगा पांचवें दीक्षांत की तिथि
घाटशिला | काेराेना वायरस की वजह से केयू ने जहां अपना सबसे बड़ा सेमिनार रद्द कर दिया, अब इसका असर केयू के पांचवें दीक्षांत समाराेह पर भी पड़ सकता है। राजभवन काेराेना के असर काे देखने के बाद ही केयू को दीक्षांत समाराेह अायाेजित करने की अनुमति प्रदान करेगा। केयू अप्रैल में समाराेह अायाेजित करना चाहता है। तिथि तय करने के लिए विवि की कुलपति ने राज्यपाल से मिलने की अनुमति मांगी है। लेकिन जिस प्रकार से काेराेना वायरस का प्रकाेप बढ़ रहा है, उससे इसकी संभावना बहुत कम नजर अा रही है कि राजभवन अभी दीक्षांत समाराेह के अायाेजन काे अनुमति देगा। लेकिन 17 मार्च से शुरू हाेने वाली परीक्षाअाें की तिथि नहीं बदली है। 17 मार्च से यूजी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हाे रही हैं। इसके लिए कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। इस दाैरान हर केंद्र पर एक हजार से अधिक परीक्षार्थी उपस्थित रहेंगे।