रितिका को मोस्ट आर्टिकल, दुर्गेश को बेस्ट आर्टिकल का अवॉर्ड
गालूडीह | बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में साइंस एंड लिटरेसी क्लब द क्वेस्ट द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम सी-फ्यूचुरा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एनअाईटी जमशेदपुर के गणित के प्राेफेसर डाॅ तरनी मंडल एवं काेल्हान विवि के भाैतिकी विभाग के असिस्टेंट प्राेफेसर डाॅ रंजीत कुमार कर्ण काे आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में पत्रिका इक्वेशन एंड इमोशन का भी विमोचन किया गया। इस दाैरान निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया, दुर्गेश साहू , रितिका तिवारी तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन में कल्याणी शर्मा, ओम नारायण पंडित और दुर्गेश साहू को पुरस्कृत किया गया। रितिका तिवारी को मोस्ट आर्टिकल और दुर्गेश साहू को बेस्ट आर्टिकल का अवार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ इशिता घोष और धन्यवाद ज्ञापन डॉ डॉली चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन डॉ शिव कुमार सिंह, प्राचार्य डाॅ उमेश चंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुमंत सिंह सहित काॅलेज के कई अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित थे।