पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो टोले में शौचालय की जांच करेंगी सहिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुसाबनी | मुसाबनी प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ-सह- सीओ अजय कुमार रजक ने मुखिया एवं जल सहियाओं संग शौचालय से संबंधित बैठक की। बीडीओ ने सभी मुखिया एवं जल सहिया को प्रतिदिन अपने-अपने पंचायत के दो टोले का भ्रमण करके शौचालय की जांच करने का निर्देश दिया। जांच के बाद मंगलवार को जांच प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा। शौचालय से संबंधित कैश बुक एवं अभिलेखों का अद्यतन करके सभी अभिलेख को पंचायत भवन में रखने का भी निर्देश दिया गया।
खबरें और भी हैं...