पंचायत सहायिका के रूप में भारती धीवर का चयन
गुड़ाबांदा | बालिजुड़ी पंचायत में शुक्रवार को बीडीओ सीमा कुमारी की अध्यक्षता में सहायिका का चयन किया गया। बैठक में बालीजुड़ी आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए उसका चयन किया गया। पंचायत की मुखिया सलमा हेम्ब्रम एवं बाल विकास कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। चयन प्रक्रिया में कुल तीन उम्मीदवार थे। बीडीओ ने बताया कि चयन प्रक्रिया के सारे नियमों का पालन करते हुए भारती धीवर जो कि इंटर पास है का सहायिका के रूप में चयन किया गया। चयन प्रक्रिया में गांव के ग्रामीणों के साथ कई अन्य लाेग भी उपस्थित थे।