गालूडीह|शनिवार को घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए कमल दूतों को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। ये कमल दूत भाजपा सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को साईकिल से गांव-गांव तक प्रचार करेंगे। साईकेल प्रचार के लिए झंडा दिखाकर रवाना करवाया। विधायक ने बताया कि सात पंचायत में छह पंचायत में प्रचार के लिए पुरूष को व बड़ाखुर्शी पंचायत में प्रचार के लिए एक महिला को साइकिल प्रदान किया गया है। मौके पर उपस्थित लोगो में राजा राम महतो, हराधन सिंह, अमर दीप शर्मा, राजेश साव, करली महतो, खकण पाल, ममता राणी महतो, चुना राम सिंह, वासु कालिन्दी, चन्द्र मोहन टुडू आदि मौजूद थे।