- Hindi News
- National
- Jadugora News Shopkeepers Who Do Not Cooperate With The City Administration Will Be Demolished Eo
जो दुकानदार नगर प्रशासन को सहयोग नहीं करेंगे, उनकी दुकान तोड़ दी जाएगी: ईओ
चाकुलिया | शहर में सड़क जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर हुआ है। शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ओझा, थाना प्रभारी अनिल नायक के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर बिरसा चौक से लेकर सेक्सरिया आवास तक सड़क की दोनों ओर मापी कराई गई। इस दौरान अस्थायी दुकानदारों ने तत्काल अपना सामान हटा लिया। दूसरी ओर अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए क्षेत्र के सभी स्थायी दुकानदारों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया।
कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि सूची बनाकर स्थायी दुकानदार को नोटिस भेजा जाएगा। 15 दिनों के बाद सघन अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटाने का काम होगा। जो दुकानदार नगर प्रशासन को सहयोग नहीं करेंगे, उनकी दुकान जेसीबी लगाकर तोड़ दी जाएगी। मौके पर एएसआई अशोक पासवान, नगर कर्मी अमित मिश्रा समेत तमाम जवान मौजूद थे।