- Hindi News
- National
- Ghatsila News Sukuramanienhambram The Head Of The Benashol Panchayat Received The Deep Shikha Award 2020
बेनाशोल पंचायत की मुखिया सुकुरमनीहेंब्रम काे मिला दीप शिखा सम्मान-2020
धर्मशाला में रविवार काे झारखंड उत्थान मंच द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में दीप शिखा सम्मान 2020 का अायाेजन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से घाटशिला विधायक रामदास साेरेन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्राे मित्रेश्वर, मामस की अनिता अग्रवाल,पंसस माला दे, मुखिया शुकुरमनी हेब्रम शामिल थीं। मुसाबनी प्रखंड के बेेनाशोल पंचायत क्षेत्र में जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम काे झूम द्वारा दीप शिखा सम्मान प्रदान किया गया। सुकुरमनी हेंब्रम काे विधायक रामदास साेरेन ने शाॅल अाेढ़ाकर अाैर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका हाैसला बढ़ाया। झूम के विजय पांडेय ने कहा कि झूम संस्था द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने वाले लाेगाें काे दीप शिखा सम्मान के तहत सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मुसाबनी प्रखंड की मुखिया सुकुरमनी हेब्रम काे अपने पंचायत क्षेत्र के मजदूराें के हित में अाैर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए जाने के लिए चयन किया गया था। कार्यक्रम में झूम संस्था के विजय पांडेय, अमलान राय, अजीत सिंह, बाेधी सत्व आदि मौजूद थे।
अाेढ़ाकर अाैर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उनका हाैसला बढ़ाया। झूम के विजय पांडेय ने कहा कि झूम संस्था द्वारा समाज में बेहतर कार्य करने वाले लाेगाें काे दीप शिखा सम्मान के तहत सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में मुसाबनी प्रखंड की मुखिया सुकुरमनी हेब्रम काे अपने पंचायत क्षेत्र के मजदूराें के हित में अाैर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए जाने के लिए चयन किया गया था। कार्यक्रम में झूम संस्था के विजय पांडेय, अमलान राय, अजीत सिंह, बाेधी सत्व आदि मौजूद थे।
मुखिया सुकुरमनी हेंब्रम काे सम्मानित करते विधायक अाैर अन्य।