पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News The Collision Of A Bike Near The Subdivision Hospital The Injured His Brother

अनुमंडल अस्पताल के समीप दाे बाइक की टक्कर, दाे भाई जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला |राष्ट्रीय उच्च पथ 18 पर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के समक्ष डेंजर जोन में दो बाइक की टक्कर हाे गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। हादसे में बहरागोड़ा चित्रेश्वर निवासी अमित बोहरा और उनके भाई संजय बेहरा घायल हो गए। दोनों बहरागोड़ा से जमशेदपुर जा रहे थे। डेंजर जोन टर्निंग के समीप प्रेमनगर काशिदा पंचायत निवासी शकुंतला मुर्मू हादसे में बाल बाल बच गई। इधर दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणाें ने घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
खबरें और भी हैं...