पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chakulia News The Road Leading From The Railway Gate To The Airstrip Should Be Renovated

रेलवे फाटक से हवाई पट्टी तक जाने वाली सड़क मार्ग का हो जीर्णोद्धार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चाकुलिया नगर वासियों को नया बाजार स्थित प्रखंड कार्यालय जाने वाली जर्जर सड़क बनी तालाब उसमें आवागमन में लोगों काे परेशानी हो रही है। चाकुलिया नगर वासियों द्वारा शिकायत करने के बाद भी स्थानीय नेता एवं प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। सड़कों पर गड्ढा व जल भराव लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। नया बाजार रेलवे फाटक से होते हुए प्रखंड कार्यालय एवं नगर पंचायत कार्यालय तथा स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज होते हुए हवाई पट्टी तक जाने वाली मुख्य मार्ग लोगों द्वारा खिल्ली उड़ाई जा रही है। सड़क जहां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, वही सड़क पर जलजमाव से सड़क तालाब का रूप धारण कर चुका है। व्यस्त आबादी होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन अधिक है लेेकिन बरसात का पानी के जमाव के कारण काफी परेशानी होती है। मार्ग पर पैदल भी चलना दुश्वार हो गया है। जिससे ऐसा लगता है कि यह सड़क मार्ग अब तालाब बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। परंतु यहां के सांसद, विधायक को चिंता नहीं है। इस सड़क से पदाधिकारी भी गुजरते है लेकिन उनका ध्यान भी नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार संबधित पदाधिकारी से इस संबंध में मार्ग के निर्माण की मांग की गई है। फिर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे नगर वासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

बरसात का पानी के जमाव के कारण काफी परेशानी होती है। मार्ग पर पैदल भी चलना दुश्वार हो गया है। जिससे ऐसा लगता है कि यह सड़क मार्ग अब तालाब बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी जर्जर हो चुकी है। परंतु यहां के सांसद, विधायक को चिंता नहीं है। इस सड़क से पदाधिकारी भी गुजरते है लेकिन उनका ध्यान भी नहीं है। लोगों का कहना है कि कई बार संबधित पदाधिकारी से इस संबंध में मार्ग के निर्माण की मांग की गई है। फिर भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे नगर वासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

जर्जर सड़क पर जमा बारिश का पानी।
खबरें और भी हैं...