- Hindi News
- National
- Jadugora News The State General Secretary Gave An Indication Of The Change In Various Positions Including The Union General Secretary
संघ के महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर फेर-बदल का प्रदेश महामंत्री ने दिया संकेत
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद ने यूसील की श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के महामंत्री समेत विभिन्न पदों में भारी फेरबदल के संकेत दिए हैं। यूनियन की इस प्रस्तावित सूची के प्रकाश में आते ही तत्कालीन यूनियन महामंत्री चंद्रशेखर पंडित समर्थकों का गुस्सा उबाल पर है। प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वरी प्रसाद ने इस निर्णय को बदलने को लेकर एड़ी-चोटी एक कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री बिन्देश्वरी ने कहा कि यूरेनियम मजदूर संघ में वर्षों से एक ही पद पर जमे व आधिपत्य को खत्म कर नए लोगों को आगे लाने की परंपरा बीएमएस में रही है। एेसे में यूनियन महामंत्री चंद्रशेखर पंडित व कार्यकारी अध्यक्ष मुरली मनोहर राव समेत विभिन्न पदों पर नए लोगों की ताजपोशी होगी। इसे लेकर प्रदेश कमेटी ने डमी सूची तैयार कर ली है। यह सूची सोमवार को यूसील के प्रबंध निदेशक सीके असनानी को सौंपी जाएगी।
सूत्रों की मानें तो प्रदेश महामंत्री की डमी सूची में महामंत्री आनंद महतो व कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित के अलावे संगठन मंत्री मुरली मनोहर राव के नाम की चर्चा है। इसे लेकर चंद्रशेखर पंडित समर्थक विरोध जता रहे हैं। बहरहाल देखना यह कि प्रदेश कमेटी की सूची को लेकर यूनियन में उठा बवाल शांत होता है या सूची को संशोधित कर मामले को सुलझाने में प्रदेश कमेटी रुचि दिखाती है। हर फैसले पर संशय बरकरार है।