आसनबनी पीएचसी में चोरी मामला
जादूगाेड़ा | जादूगोड़ा थाना अंतर्गत आसनबनी प्राथमिक उपस्वास्थ्य केंद्र में 6 जनवरी को हुई चोरी मामले में पुलिस ने चार युवकों को शुक्रवार को जेल भेज दिया। इनमें पोटका थाना के कालिकापुर गांव के शुभंकर भकत, सुशंकर भकत, निरूपम भकत और जादूगोड़ा के मेचुआ गांव का अजीत कर्मकार शामिल हैं।
शुक्रवार को जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया- टेक्नीकल सेल की मदद से इस घटना का उद्भेदन हुआ। इसमें पता चला- चारों युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई इनवर्टर, कम्प्यूटर, टैब, मेडिकल किट, केबल बरामद हुआ। बैटरी किसी कबाड़ी को बेचने के कारण उसका पता नहीं चल पाया। यूसील अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद चारों आरोपियों को घाटशिला जेल भेज दिया गया।