दधि महोत्सव के साथ तीन दिवसीय संकीर्तन का समापन
चाकुलिया | चाकुलिया पुराना बाजार स्थित कमारीगोड़ा राधा-गोविंद मंदिर परिसर में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन का समापन रविवार को दधि महोत्सव के साथ हुआ। कीर्तन दलों द्वारा दधि हांडी को पूरे कमारीगोड़ा में भ्रमण कराया गया। लोगों ने अपने घरों के सामने दधि हांडी का स्वागत किया तथा उसके पवित्र जल का अपने घरों में छिड़काव किया। इसके बाद कीर्तन मंडप में ब्रज के रास का माहौल बन गया।