पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Three Killed 9 Seriously Injured Including Irb Jawan In Separate Road Accident

अलग अलग सड़क दुर्घटना में आईआरबी जवान सहित तीन की गई जान, 9 गंभीर रूप से जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में होली के दौरान अलग -अलग सड़क दुर्घटना में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवान सहित तीन लोगों की जान चली गई, जबकि 9 लोग जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें एमजीएम रेफर किया गया। संयोग एेसा रहा कि तीन में दो लोगों की मौत सड़क किनारे स्थित बिजली पोल सेे टकराने से हुई।

केस-5 : बहरागोड़ा : संकीर्तन देखकर लौट रहे बाइक सवार बेला चौक के समीप गिरे, जख्मी


मंगलवार की रात लगभग 11:30 बजे ओडिशा के मयूरभंज जिला अंतर्गत बांग्रीपोसी गांव निवासी एवं बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के भागाबांधी गांव निवासी दोनों ने बाइक में सवार होकर छनवाड़िया गांव संकीर्तन देखकर लौट रहे थे। बेला चौक के समीप बाइक से गिरकर जख्मी हाे गए। बलराम माइती एवं विप्लव नायक को गंभीर चोटे आई हुई है। उन्हें बहरागोड़ा सीएचसी में दाखिल कराया। वहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया।

केस-3 : दुर्घटना में पीएचईडी के की-मैन की मौत


धालभूमगढ़ थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ स्थित सिंह होटल के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट पर आने से घोषदा गांव निवासी सुनाराम मुर्मू (55) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सुनाराम मुर्मू काे लोगों की सहायता से धालभूमगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद सुनाराम काे एमजीएम रेफर कर दिया गया। एमजीएम में इलाज के क्रम में सुनाराम ने दम तोड़ दिया। सुनाराम मुर्मू पेयजल स्वच्छता विभाग धालभूमगढ़ में कीमैन सह चौकीदार के रूप में कार्यरत थे। वे सोमवार को घर से धालभूमगढ़ आ रहे थे। इस क्रम में अज्ञात वाहन की चपेट में अा गए।


केस-4 : पोटका : व्यवसायी बंधु जख्मी, रेफर

सोमवार को जादूगोड़ा- हाता मार्ग पर अाॅटो और पिकअप वैन की टक्कर में अाॅटो में सवार व्यवसायी बंधु जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है। सोमवार को जादूगोड़ा निवासी विजोन मोहंती अपने छोटे भाई अमित मोहंती के साथ टेम्पो से बिस्कुट सप्लाई करने हल्दीपोखर जा रहे थे । पोटका के रोलड़ीह में सुबह लगभग 11 बजे सामने से आ रही पिकअप वैन से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप वैन चालक वाहन सहित फरार हो गया। दोनों भाई को गंभीर चोट आई। पोटका पुलिस की मदद से परिजन दोनों को टीएमएच ले गए। विजोन के चेहरे और सिर में, जबकि अमित की पेट में चोट आई है।


केस-6 : दाे बाइक की टक्कर में चार जख्मी, इलाजरत

खंडामौदा चौक पर मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। इनमें दो युवक को गंभीर रूप से घायल हाेने के कारण बारीपदा रेफर कर दिया गया।

मंगलवार सुबह बहरागोड़ा के नेडरा गामारिया गांव के निवासी दिनेश सिंह (17), राखाल सिंह (18) एवं फालन सिंह (18), बाइक से बहरागोड़ा की ओर आ रहे थे। खंडामाैदा चौक के पास बहरागोड़ा से चिचड़ा जा रहे तरुण सिंह (21) की बाइक से उनकी टक्कर हो गई।

केस-2 : खंभे से टकराकर साइकिल सवार युवक की मौत

चाकुलिया प्रखंड स्थित मटियाबांधी पंचायत के गोटाशिला शिव मंदिर के समीप बिजली खंभे से टकराकर साइकिल सवार बीरंची नायक (52) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बीरंची नायक पश्चिम बंगाल के रांगामाटिया गांव स्थित अपने ससुराल गया था। रविवार को वह घर लौट रहा था। घाघरा से मटियाबांधी की ओर पहाड़ से उतरने के दौरान रविवार देर शाम बीरंची की साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली खंभे से टकरा गई। सोमवार सुबह मुखिया प्रतिनिधि हरगोविंद सिंह, पिंटू महतो, स्वप्न महतो, घनश्याम महतो, पार्थ महतो ने बीरंची का शव देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी।


केस-8 : सुनसुनिया जंगल के समीप स्कूटी को बाइक सवार ने मारी टक्कर

केस-7 : घाटशिला : दुर्घटना में जख्मी युवक काे प्राेफेसर ने पहुंचाया अस्पताल


केस-1 : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत नरवा रोड मुख्य सड़क पर राजदोहा गांव के समीप आईआरबी-2 (मुसाबनी) के जवान अमरजीत टुडू (28) की सड़क किनारे कल्वर्ट के पास पोल से बाइक टकराने से मौत हो गई। हादसे में अमरजीत के साथी अनंता सबर (22) को गंभीर चोट आई। उसे टीएमएच में भर्ती किया गया। पुलिस ने बताया- पटमदा निवासी अमरजीत टुडू सैप-6 (जमशेदपुर) में ट्रेनिंग कर रहा था।

बेटी के साथ बलराम।

बहरागाेड़ा : घायल युवक।

पहाड़ पर पड़ा बिरंची नायक का शव।

चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य मार्ग पर सुनसुनिया जंगल के समीप बुधवार रात स्कूटी को बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया। जिससे स्कुटी पर सवार दंपती तीन साल की बेटी सहित गिर गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड लिया। फिर घायलों को एंबुलैस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां डॉ सिबी चौधरी ने प्राथमिक इलाज कर तीनों को झाडग्राम रेफर कर दिया। जमशेदपुर निवासी बलराम पात्र अपनी प|ी सोनाली पात्र और तीन वर्षीय बेटी सुभश्री के साथ स्कूटी से चाकुलिया प्रखंड स्थित सिमदी में रिश्तेदार के घर गए थए। वहां से लौटते वक्त सुनसुनिया जंगल के समीप पिछे से आ रहा बाइक सवार ने स्कुटी को पिछे से धक्का मार दिया। जिससे गिरकर तिनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध पुछने पर डॉ सिबी चौधरी ने बताया कि बच्ची के सर पर गंभीर चोट आई है जिस कारण उसे सिटी स्कैन कराने की सलाह दी गई है। उन्होंनें बताया की महिला के चेहरे पर एंव बलराम को आंशिक चोट आई है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़ रखा था।

संध्या समय काॅलेज राेड़ में बाइक दुर्घटना में जख्मी एक युवक काे घाटशिला काॅलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्राे इंदल पासवान से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर गए। इस संबंध में स्थानीय लाेगाे ने जानकारी देते हुए बताया दुर्घटना के युवक सड़क पर पड़ा था, वहीं युवक के अास पास अाने जाने वाले लाेगाे की भीड़ जुट गई। पर किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। एेसे में वहां से गुजरते वक्त प्राे इंदल पासवान ने उक्त जख्मी युवक काे अन्य लाेगाे के सहयाेग से ससमय इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला लेकर गए।


दुर्घटना में जख्मी सुनाराम मुर्मू। बाद में इनकी मौत हो गई।
खबरें और भी हैं...