- Hindi News
- National
- Dumaria News To Scare Women Stone Throwing Youth Apologizes Imposed Penalty
महिलाअों को डराने के लिए पत्थर फेंकने वाले युवकाें ने मांगी माफी, लगा जुुर्माना
डुमरिया के हातीबारी गांव में महिलाओं से कथित छेड़खानी की नीयत से डराने के मामले को लेकर मामला इतना तूल पकड़ा कि सात गांव के प्रधानों ने करीब चार घंटे तक ग्रामीणों के साथ पंचायती कर मामले को सुलझाया। इस दौरान अारोपी युवकों ने महिलाअों से सार्वजनिक माफी मांंगी। इसके साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया। घटना के संबंध में बताया गया कि शनिवार की शाम लगभग 7 बजे सेरालडीह की महिलाएं घर के एक पुरुष सदस्य के साथ काशीडीह गांव में हुए श्राद्धकर्म से अपने गांव सेरालडीह लौट रही थीं। हातीबारी व निश्चिंतपुर गांव के बीच आरसीसी पुलिया के समीप पांच लड़कों ने महिलाअों को डराने के उद्देश्य से ताड़ के पेड़ पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ जा रहे व्यक्ति ने फोन पर घटना की सूचना काशीडीह के परिजनों को दी। वहां से कई लोग हातीबारी गांव आ गए। लड़कों ने जैसे ही इन लोगों को देखा सभी भाग खड़े हुए। लड़कों को खदेड़ते हुए महिलाओं के परिजन उनके घर तक पहुंच गए। रविवार को इस मामले को लेकर सेरालडीट, डोकाघुटू, काशीडीह, ईचाडीह पोड़सा के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के बीच हातीबारी तहसील कचहरी परिसर में पंचायती हुई। चार घंटे तक चली बैठक में पांच लड़कों ने माफी मांगते हुए कभी ऐसी हरकत नहीं करने की बात कही। साथ ही आर्थिक दंड भी लगाया गया। मौके पर डुमरिया के थाना प्रभारी योगेन्द्र पासवान भी सूचना पाकर घटना स्थल पहुंचे, ताकि शांति भंग न हो। बैठक में कुमड़ाशोल पंचायत के मुखिया जीतेन्द्र नाथ सोरेन आदि मौजूद थे।