- Hindi News
- National
- Chakulia News Two Accused Convicted For Gang Rape In Chakulia Sentenced Today
चाकुलिया में सामूहिक दुष्कर्म केे दो अारोपी दोषी करार, सजा अाज
घाटशिला | चाकुलिया में सामूहिक दुष्कर्म के दो अारोपियों को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में गुरुवार को दोषी करार दिया गया। सजा केे बिन्दु पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। चाकुलिया की पीड़िता ने तारा मुंडा तथा जगन्नाथ मुंडा के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का अारोप लगातेे हुए 22 मार्च 2019 को चाकुलिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया था वह चाकुलिया से बाजार कर अपने गांव लौट रही थी। रास्ते मेें दोनों आरोपी उसे अकेला पाकर जबरन खेत की अोर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ ज्यादती की। वह किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।