पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Galudih News Villagers Created Uproar In Front Of Field Workers Who Went To Ulda To Measure Land

उल्दा में जमीन मापी के लिए गए अंचलकर्मियों के सामने ग्रामीणों ने किया हंगामा, बैरंग लौटे कर्मचारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गालूडीह थाना अंतर्गत उल्दा में शनिवार को निर्माणाधीन गोल्ड लॉजिस्टिक कंपनी की भूमि की मापी करने गए अंचलकर्मियों को ग्रामीणों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के बाद सीअो रिंकू कुमार सहित अन्य अंचलकर्मी बिना जमीन मापी के लौट गए।

ग्रामीणों ने कहा- जमीन मापी से पहले इस बात की जांच कराई जाए कि किस तरह गोल्ड लॉजिस्टिक कंपनी को बंदोबस्ती जमीन बेच दी गई और इसका म्यूटेशन भी हो गया। गोल्ड लॉजिस्टिक कंपनी के मालिक राजकिशोर साहू त्रिदेव पाल से 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन खरीदने की बात कहते हैं। लेकिन उस भूखंड में एक एकड़ 77 डिसिमल जमीन रंजीत सिंह (अब दिवंगत) के नाम से बंदोबस्त है। कैनाल के लिए जमीन अधिग्रहण करने के बाद रंजीत सिंह को मुआवजा राशि का भुगतान भी हो चुका है। अंचल कर्मियों की मिलीभगत से बंदोबस्ती की जमीन को बेचकर म्यूटेशन कर दिया गया है। सबसे पहले इसकी जांच हो उसके बाद अागे की कार्रवाई हो।

मौके पर उल्दा पंचायत के मुखिया सुमित्रा हेंब्रम, वकील हेंब्रम, पिंटू महतो, छुटू सिंह, नारायण सिंह, रंजीत महतो, गोपाल सिंह, संजय महतो, मोहन हांसदा, छोटू सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

मैंने गोल्ड लॉजिस्टिक कंपनी के नाम से 3 एकड़ 67 डिसमिल जमीन (खाता संख्या-243, प्लॉट संख्या-559) खरीदी है। इस जमीन की मापी कराने दिया जाए। अगर भूखंड में जितनी सरकारी जमीन होगी, उसे छोड़ दिया जाएगा। राजकिशोर साहू, गोल्ड लॉजिस्टिक कंपनी के मालिक
खबरें और भी हैं...