- Hindi News
- National
- Ghatsila News Water Supply Affected Due To Loadshedding Patient Upset For Drinking Water In Subdivision Hospital
लोडशेडिंग के कारण जलापूर्ति प्रभावित, अनुमंडल अस्पताल में पीने के पानी के लिए मरीज परेशान
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की अोर से घोषणा के तहत शुक्रवार को भी कमांड एरिया में 18 घंटे बिजली कटौती की गई। हर छह घंटे लोड शेडिंग कर दो घंटे बिजली आपूर्ति हुई। यह स्थिति आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने की अाशंका है।
इधर, डीवीसी के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने बताया- डीवीसी कमांड एरिया में बिजली कटौती पर अड़ा है। इस मामले को लेकर वरीय अधिकारियों की लगातार वार्ता जारी है। लेकिन किसी तरह हल नहीं निकल पाया है। एेसे में फिलहाल उपभोक्ताअों को संकट झेलने के लिए तैयार रहना होगा।
डीवीसी की बिजली कटौती के कारण इसके कमांड एरिया क्रमश: घाटशिला, मुसाबनी तथा डुमरिया की दो लाख से ज्यादा आबादी परेशान है। इसका असर जलापूर्ति पर भी हुआ है। पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से पानी टंकी नहीं भर पा रही है। इससे पाइप लाइन जलापूर्ति पर निर्भर परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पानी टंकी में नहीं चढ़ाया जा सका। मरीज और उनके परिजन पानी के लिए इधर-उधर भटकते नजर अाए।
भाजपाइयों ने रैली निकालकर जताया विरोध
शुक्रवार काे भाजपा जिला कार्यालय से भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव के नेतृत्व में अनुमंडल में जारी अघोषित विद्युत कटाैती काे लेकर रैली निकाली गई। रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता झामुमाे सरकार व दामाेदर घाटी निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मेन राेड स्थित झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कार्यालय पहुंचे। झारखंड विद्युत वितरण निगम के कार्यालय में कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार को एक ज्ञापन साैंपा। साैंपे गए ज्ञापन में अनुमंडल के घाटशिला, मुसाबनी, डुमरिया, जादूगाेड़ा अादि क्षेत्र में विद्युत कटाैती से अाम लाेगाे काे हाे रही परेशानियाें से अवगत करवाया गया। साथ ही बताया गया कि वर्तमान में विभिन्न बाेर्ड की मैट्रिक व इंटर के साथ स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षा चल रही है, एेसे में अघोषित विद्युत कटाैताी से विद्यार्थियाें काे भारी परेशानियाें काे सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली नहीं रहने से व्यवसायियों का व्यवसाय भी प्रभावित हाे रहा है। वहीं अभी कुछ दिन से जारी बारिश से किसानाें काे फिलहाल ताे कुछ राहत है पर अगले कुछ दिन में गर्मी बढ़ने से किसानाें के सामने की विद्युत कटाैती से परेशानी उत्पन्न हाे जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्युत कटाैती से पेयजल की अापूर्ति भी प्रभावित हाे रही है। 24 घंटे में 18 घंटे विद्युत कटाैती से अाम जन जीवन पर वितरित प्रभाव पड़ने की बात कही गई है। अाम जन की समस्याओं काे देखते हुए शीघ्र ही अनुमंडल में सुचारू रूप से विद्युतापूर्ति बहाल की जा सके। अगर शीघ्र ही विद्युतापूर्ति में सुधार नहीं हुअा ताे भाजपा पूर्वी सिंहभूम इसके लिए सड़काें पर उतरकर जाेरदार अांदाेलन करने के लिए बाध्य हाेगी। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीअाे घाटशिला काे भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन साैंपने वालाें में लखन मार्डी, कृष्णा शर्मा, सत्या तिवारी, मनाेज प्रताप सिंह, गुरुचरण रजवाड़, सुबाेध सिंह, सुजन मान्ना अादि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
बाजार में जेनरेटर के शोर और धुएं से लोग बेहाल
बाजार में लगातार चल रहे जेनरेटर तथा उससे निकलने वाले धुएंं सेे लोग बेहाल हैं। व्यवसायियों को दिनभर जेनरेटर चलाना पड़ रहा है। इससे अासपास के इलाकों में धुआं भर जा रहा है। विभिन्न निजी तथा गैर सरकारी अाॅफिसों सहित बाजार में 200 से ज्यादा जेनरेटर चल रहे हैं। इससे जहां ईंधन का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है, वहीं केरोसिन की मांग अचानक बढ़ गई है।
भाजपा ने ईओ काे ज्ञापन साैंपकर शीघ्र स्थिति में सुधार नहीं हाेने पर अांदाेलन की दी चेतावनी
पूरी बिजली नहीं मिलने के कारण इंटेकवेल का मोटर नियमित रूप से नहीं चल पा रहा है। इससे टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा है और जलापूूर्ति प्रभावित हो रही है।
सुनील दत्ता, एसडीओ, पेयजल व स्वच्छता विभाग
जुलूस निकालकर बिजली कार्यालय जाते भाजपाई।
बिजली गुल ठप पड़ा एटीएम।