पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मौसम मेंे उतार-चढ़ाव जारी दोपहर तक धूप, फिर बादल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन मार्च से अब तक मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आने वाले तीन दिन में भी ऐसा ही हाल रहने का अनुमान है। मौसम में बदलाव की प्रमुख वजह चक्रवाती घेरे का बनना और दो दिशा से हवा का बहना है।

शनिवार को मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मार्च में लगातार 12 दिन से मौसम में बदलाव के चलते किसान वर्ग सबसे ज्यादा चिंतित नजर आ रहा है, क्योंकि इस मौसम से दलहन-तिलहन फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दारीसाई के मौसम वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार ने बताया- अब तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा सक्रिय है। साथ ही दोनों दिशाओं से हवा पहुंच रही है। इसके असर से मौसम में बदलाव जारी है। आने वाले तीन दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक धूप-छांव रहने का अनुमान है। दिन में गर्मी व रात में हल्की ठंडी का अहसास होगा।

फसलों व सब्जियों को नुकसान पहुंचा है : बारिश व मौसम में बदलाव होने से दलहनी-तिलहनी फसलों के अलावा टमाटर, बरबटी, भिंडी, करेला, मिर्च सहित अन्य सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। कीट लगने की संभावना बढ़ गई है। चना फसल व सब्जियों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। उत्पादन पर असर पड़ेगा। कितना नुकसान पहुंचा है, अभी बताना मुश्किल है। इस माह मौसम की खराबी के चलते फसल भी खराब हो रहे है।

खबरें और भी हैं...