- Hindi News
- National
- Syamsundarpur News Will Gather Hundreds In The Baha Union Of Singhpura Dudhiashole
सिंहपुरा-दूधियाशोल के बाहा मिलन में जुटे सैकड़ाें लाेग
सिंहपुरा पंचायत के पुराने फुटबाल ग्राउंड में बाहा बोंगा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भाकर, फूल खूंटा, आंधरिया, जुनबोनी, डोंगादह, नगरापाल आदि गांव के ग्रामप्रधानों ने भाग लिया। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधानों ने कैलाश मुर्मू की अध्यक्षता में बाहा मिलन किया गया। इसमें पारंपरिक अतिथि स्वागत प्रतियोगिता ( नावा पेड़ा थान में) में पहला पुरस्कार सीता सोरेन, दूसरा पुरस्कार पूजा मांडी काे मिला। शादी के लिए मध्यस्थता करनेवाले प्रतियोगिता में (राईबर हाड़ाम पांजा में ) टेंपा किस्कू पहला, डॉक्टर टुडू ने दूसरा दूसरा पुरस्कार जीता। मौके पर गोपाल सोरेन, भीम सोरेन, लक्ष्मण टुडू, पंकज मुर्मू, किशुन टुडू, गुर्भा हांसदा, नीमाई टुडू, बुद्धेश्वर नायक, तपन नायक, राम बेसरा, तरापद धीबर आदि उपस्थित थे।
दुधियाशाेल में धूमधाम से मनाया गया बाहा बाेंगा
श्यामसुंदरपुर पंचायत के दूधियाशोल में हर्षोल्लास व धूमधाम से बाहा बोंगा पूजा मनाया गया। इस अवसर पर पुजारी लखन टुडू ने मांझी बाबा चैतान टुडू, योग मांझी लखाई सोरेन, गोड़ेत रामधन सोरेन की देखरेख में पूजा संपन्न करवाया। पूजा के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी ने सबके कान में साल के फूल लगाए तथा ग्रामीण नाच गा कर खुशी का इजहार किया। मौके पर चेतन सोरेन, नारान टुडू, गणेश हेंब्रम, पालू राम आदि थे।
दुशियाशाेल में बाहा बाेंगा मनाते ग्रामीण।