महिला ने पी कीटनाशक, एमजीएम अस्पताल में मौत
डुमरिया | चटानीपानी गांव निवासी प्रशांत नायेक की प|ी देवी नायेक (23) ने बुधवार को आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक दवा पी ली। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से डुमरिया सीएचसी ले गए। वहां डॉ एस. सोरेन ने गंभीर हालात को देखते हुए महिला को एमजीएम रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर पीने का कारण का पता नहीं चल पाया।