महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं : एसडीजेएम
रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य पर कोकपाड़ा पंचायत भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिविल कोड जमशेदपुर तथा अनुमंडलीय विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सह महिला सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा प्राधिकार घाटशिला के सचिव वॉल्टन भेंगरा, सहायक राजकिशोर प्रसाद सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला पुरुष एक समान है। महिला पुरुषों से कम नहीं है। महिला पुरुष समानता में कानून किस प्रकार सहायता करती है इसके बारे में विस्तार पूर्वक उन्होंने जानकारी दी। साथ में उन्होंने महिलाओं को भय मुक्त होकर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आग्रह किया। इस दौरान शिविर में शिविर में खतियान ऑनलाइन से संबंधित समस्या, पेंशन संबंधी समस्या, विद्यालय में पढ़ाई ना होने की शिकायत, राशन कार्ड से संबंधित समस्या, जमीन से संबंधित समस्या मुख्य रूप से लोगों द्वारा बात रखी। उपस्थित लोगों द्वारा जो भी समस्या रखा गया। उसका यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया बुद्धेश्वर नायक, पीएलभी भोलानाथ साव, तारक नाथ साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
किस प्रकार सहायता करती है इसके बारे में विस्तार पूर्वक उन्होंने जानकारी दी। साथ में उन्होंने महिलाओं को भय मुक्त होकर पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आग्रह किया। इस दौरान शिविर में शिविर में खतियान ऑनलाइन से संबंधित समस्या, पेंशन संबंधी समस्या, विद्यालय में पढ़ाई ना होने की शिकायत, राशन कार्ड से संबंधित समस्या, जमीन से संबंधित समस्या मुख्य रूप से लोगों द्वारा बात रखी। उपस्थित लोगों द्वारा जो भी समस्या रखा गया। उसका यथासंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। मौके पर मुखिया बुद्धेश्वर नायक, पीएलभी भोलानाथ साव, तारक नाथ साव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।