पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ghatsila News Women Were Not Hiding In The Camp Of Divyangs Because Of The Provision Of Water Chair The Children Kept Hiding In The Area

दिव्यांगों के शिविर में नहीं थी पानी-कुर्सी की व्यवस्था बािरश होने पर बच्चों को आंचल में छिपाती रहीं महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपायुक्त के आदेश पर गुरुवार को बहरागोड़ा प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र में आयोजिक दिव्यांग शिविर में सरकार की लचर व्यवस्था को पोल खुल गई।

दिव्यांगों के लिए आयोजित शिविर में न बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां थीं और न ही पीने के लिए पानी की व्यवस्था। शिविर में सरकारी कर्मचारियों की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनके पास विस्तृत जानकारी का अभाव था। इसके बाद शिविर की तैयारी की पोल बारिश ने खोल दी। हल्की बूंदाबांदी में ही पंडाल से जगह-जगह पानी रिसने लगा। महिलाएं गोद में लिए अपने दिव्यांग बच्चों को आंचल से पानी से बचाने की मशक्कत करती नजर आईं।

शिविर में घाटशिला एसडीओ अमर कुमार, सिविल सर्जन डॉ माहेश्वरी प्रसाद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, नोडल पदाधिकारी प्रिया कामना कुजूर, झारखंड शिक्षा परियोजना जिला कार्यालय से अखिलेश कुमार, प्रमोद कुमार, उमेश मिश्रा, बीडीअाे राजेश कुमार साहु, सीअाे हीरा कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, डाॅ आलोक रंजन, डाॅ स्मिता हेम्ब्रम, डाॅ हृदय सिंह, डाॅ भीम सेन हांसदा आदि उपस्थित थे। शिविर में सिर्फ एक विभाग की कमी थी, वह था पुलिस प्रशासन। शििवर में भीड़ को अनियंत्रित होता देख अंचलाधिकारी ने इस कमी को भी पूरा कर दिया।

कैंप में 613 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन, 26 को दिए गए सहायक उपकरण

कैंप में 613 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के बाद इन्हें प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शिविर में श्रवण से संबंधित 152, नेत्र से संबंधित 132, अस्ति से संबंधित 166 और मानसिक बीमारी से संबंधित 84 लोगों की जांच की गई। कैंप में महावीर दिव्यांग ट्रस्ट (जयपुर) द्वारा कैलिपर, हियरिंग एड आदि उपलब्ध कराने के लिए 21 लोगों की जांच की गई। साथ ही स्वामी विवेकानंद निःशक्त पेंशन योजना के लिए 28 आवेदन आए। ैम्प में 12 लोगों का आधार कार्ड बनाया गया, जबकि पांच के आधार में सुधार किया गया। इसके अलावा 12 व्हील चेयर, 5 श्रवण यंत्र, 1 बैशाखी, 1 नेत्रहीन छड़ी और 7 ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

शिविर में दिखी सरकार की लचर व्यवस्था, परेशान रहे दिव्यांग व उनके परिजन; भीड़ इतनी कि बुलानी पड़ी पुलिस

बहरागाेड़ा : दिव्यांग शिविर में उमड़ी लाेगाें की भीड़।

दिव्यांगाें काे ट्राई साइकिल देते एसडीअाे व अन्य।
खबरें और भी हैं...