- Hindi News
- National
- Bahragora News Youth Dies After Drowning In Kathulia Pond Dead Body Found After 3 Hours Of Research
काठुलिया तालाब में डूबने से युवक की मौत, 3 घंटे खोजबीन के बाद मिला शव
बहरागाेड़ा |बहरागोड़ा थाना अंतर्गत माटीहाना पंचायत के काठुलिया गांव के तालपोखर तालाब में नहाने के क्रम में शिवशंकर धाउड़िया (42) की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने तालाब में जाल बिछा कर उसे निकालने का प्रयास किया। ग्रामीण के अनुसार, तालाब 40 फीट गहरा है। वहां मौजूद महिलाओं ने बताया युवक के डूबने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने एसडीओ अमर कुमार को घटना की जानकारी दी और जमशेदपुर से गाेताखाेर को बुलावाया। लेकिन इसी बीच वार्ड सदस्य के पति अशोक सिंह ने ट्यूब के माध्यम से तालाब में 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव ढंूढ निकाला। मृतक के भाई श्याम सुंदर ने कहा- शिवशंकर बैल चराता था और किसी के घर काम कर जीवन यापन करता है, शादी हुई थी पर प|ी साथ नहीं रहती थी।