युवक की दुर्गापुर में बाइक दुर्घटना में मौत
गिद्दी थाना कॉलोनी निवासी सह रेलीगढ़ा परियोजना में इंजीनियर के पद पर कार्यरत अनिल कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:35 AM IST
गिद्दी थाना कॉलोनी निवासी सह रेलीगढ़ा परियोजना में इंजीनियर के पद पर कार्यरत अनिल कुमार सिन्हा के बड़े पुत्र आशुतोष कुमार का पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। आशुतोष की मौत की खबर के बाद गिद्दी कोयलांचल में शोक की लहर दौड़ गई है। आशुतोष कुमार डीआईएटीएम दुर्गापुर कॉलेज के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फाइनल इयर का छात्र था।
बताते हैं कि दुर्गापुर से आशुतोष के पिता को शुक्रवार की रात में पुत्र के बाइक दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अनिल कुमार सिन्हा अपने पिता व अन्य परिजन के साथ दुर्गापुर के लिए रवाना हो गए। दुर्गापुर पहुंचने के बाद उन्हें पुत्र की मौत हो जाने की जानकारी मिली। आशुतोष के शव को गिद्दी लाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
आशुतोष के दोस्तों की मानें तो दुर्गापुर में शुक्रवार की रात आशुतोष कॉलेज के बगल में अपने दोस्तों से मिलकर बाइक से दो दोस्तों के साथ विधाननगर अपने कमरे पर जा रहा था। इतने में वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आने से तीनों दोस्त में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में आशुतोष को दुर्गापुर के गौरीदीप अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो दोस्तों की गंभीर अवस्था को देखकर मिशन अस्पताल ले जाने को कहा गया। मिशन अस्पताल जाने के दौरान आशुतोष की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त ठीक है।
वाॅलीबाॅल में रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व कर चुका था आशुतोष
आशुतोष डीएवी बरकाकाना से मैट्रिक व प्लस टू की पढ़ाई करने के बाद दुर्गापुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आशुतोष पढ़ाई के साथ-साथ वाॅलीबाॅल का एक बेहतरीन खिलाड़ी था। इसके कारण वह गिद्दी, स्कूल में काफी लोकप्रिय था। आशुतोष अपने बेहतर खेल की बदौलत रामगढ़ जिला की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका था। साथ ही दुर्गापुर इंजीनियरिंग कॉलेज के वाॅलीबॉल टीम में भी था। इसके अलावा आशुतोष काफी मृदुभाषी भी था। आशुतोष के निधन पर गिद्दी क्षेत्र के वाॅलीबाॅल खिलाड़ियों ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव, सतीश चौधरी, देवनारायण सिंह, मधुसूदन सिंह, आशीष सिंह, धन्ना दत्ता, बीरबल कुमार, कुणाल, सागर कुमार आदि शामिल हैं।
आशुतोष कुमार की फाइल फोटो।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.बताते हैं कि दुर्गापुर से आशुतोष के पिता को शुक्रवार की रात में पुत्र के बाइक दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अनिल कुमार सिन्हा अपने पिता व अन्य परिजन के साथ दुर्गापुर के लिए रवाना हो गए। दुर्गापुर पहुंचने के बाद उन्हें पुत्र की मौत हो जाने की जानकारी मिली। आशुतोष के शव को गिद्दी लाने के लिए सभी कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
आशुतोष के दोस्तों की मानें तो दुर्गापुर में शुक्रवार की रात आशुतोष कॉलेज के बगल में अपने दोस्तों से मिलकर बाइक से दो दोस्तों के साथ विधाननगर अपने कमरे पर जा रहा था। इतने में वाहन की चपेट में आ गया। वाहन की चपेट में आने से तीनों दोस्त में से दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाद में आशुतोष को दुर्गापुर के गौरीदीप अस्पताल ले जाया गया। जहां से दो दोस्तों की गंभीर अवस्था को देखकर मिशन अस्पताल ले जाने को कहा गया। मिशन अस्पताल जाने के दौरान आशुतोष की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त ठीक है।
वाॅलीबाॅल में रामगढ़ जिला का प्रतिनिधित्व कर चुका था आशुतोष
आशुतोष डीएवी बरकाकाना से मैट्रिक व प्लस टू की पढ़ाई करने के बाद दुर्गापुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। आशुतोष पढ़ाई के साथ-साथ वाॅलीबाॅल का एक बेहतरीन खिलाड़ी था। इसके कारण वह गिद्दी, स्कूल में काफी लोकप्रिय था। आशुतोष अपने बेहतर खेल की बदौलत रामगढ़ जिला की अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुका था। साथ ही दुर्गापुर इंजीनियरिंग कॉलेज के वाॅलीबॉल टीम में भी था। इसके अलावा आशुतोष काफी मृदुभाषी भी था। आशुतोष के निधन पर गिद्दी क्षेत्र के वाॅलीबाॅल खिलाड़ियों ने शोक जताया है। शोक जताने वालों में प्रदीप सिंह, महेंद्र यादव, सतीश चौधरी, देवनारायण सिंह, मधुसूदन सिंह, आशीष सिंह, धन्ना दत्ता, बीरबल कुमार, कुणाल, सागर कुमार आदि शामिल हैं।
आशुतोष कुमार की फाइल फोटो।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Giddi News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: युवक की दुर्गापुर में बाइक दुर्घटना में मौत
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)