अतीवीर प्लांट में हाइवा की टक्कर से 1 मजदूर की मौत
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंझलाडीह स्थित अतीवीर स्पंज आयरन प्लांट में हाइवा की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद दरे शाम लगभग 8 बजे के आसपास अंधेरे में जेएच 11 एम 4173 वाहन से मजदूर के शव को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर जब सदर अस्पातल पहुंचे फैक्ट्री प्रबंधन के लोगों से बात कर ने की कोशिश की गई तो वे कुछ भी बताने से इंकार किया। इतना तक की प्रबंधन के लोगों द्वारा देर शाम को मृतक का नाम भी नहीं बताया गया। पूछने पर बोला गया की मृतक फैक्ट्री का मजदूर है लेकिन जब नाम पता की जानकारी मांगी गई तो उनलोगों ने बताने से इंकार किया। हाईवा की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।