पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सैयद बाबा की मजार पर 17वां उर्स मेला आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हजरत अल्लामा सैयद अब्दुल मजीद शाह वारसी चिश्ती रह अलै (सैयद बाबा) की मजार पर 17वां सालाना उर्स मुबारक शुक्रवार से शुरु होगी। दो दिवसीय इस मेले का आयोजन बोड़ो शरीफ करबला मैदान में होगी, जिसकी तैयारी गुरूवार शाम से शुरू हो गई है। मेले को लेकर बाबा के मजार पर विशेष साज-सज्जा किया गया है। अलग से भव्य पंडाल भी बनाया गया है। यह मेला मजीदे मिल्लत टस्ट कर रही है। सर परस्त सह सज्जादानशीन पीर सैयद मिरान अहमद फातमी वारसी ने कहा कि उर्स मेले को लेकर देश भर से मुरीदान आये है और आ रहे थे। मुरीदानों के ठहरने और खाने की पूरी व्यवस्था की गई है। कहा कि 2004 में सैयद बाबा के परदा (मृत्यु) होने के बाद उनकी याद में मजार स्थापित किया गया। तबसे यहां उर्स मेला लग रहा है। कहा कि गुरुवार को पहले दिन मजार पर कुरआन खानी, दोपहर में लंगर और संध्या में भव्य जुलूस के साथ संदली व सरकारी चादर पोशी की गई। इसके बाद मुरीदानों द्वारा मजार पर चादर चढ़ाने का सिलसिला शुरु हो गया।

देर संध्या मिलाद-ए-शरीफ का कार्यक्रम है। बताया कि बाबा सच्चाई की राह पर चलने की हमेशा सीख देते रहे। वह किसी को भी दुआं-ताबिज देने से दूर रहते हैं। वह जिन्हें कह देते हैं वह सच हो जाता था। मजार पर 13 मार्च को भव्य जलसा का आयोजन होगा। इसमें हजरत अल्लामा मौलाना गुफरान रजा महाराष्ट्र, हजरत अल्लामा मुफ्ती, मो हुसैन अब्दुल हक्कानी दरभंगा, मोईनुल कादरी जमुई बिहार, जावेद वारसी कोलकाता सहित कई उल्लेमा आ रहे हैं। नातखां में शहबाज रजा कोलकाता, मुबारक हुसैन, फिरोज अंबर आदि शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...